मधेपुरा, जून 28 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में नालसा के निर्देश पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लीगल सर्विसेज टू द वर्कर्स इन द अनऑर्गेनाइज्ड विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत करोड़ों श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालसा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना सराहनीय कार्य है। श्रमिक किसी भी कानूनी समस्या, मजदूरी विवाद, सामाजिक सुरक्षा लाभ, दुर्घटना मुआवजा, श्रम शोषण अथवा अन्य अधिकारों से संबंधित मामलों में डीएलएसए या राज्य विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता रूद्रनारायण यादव...