मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- तितावी मुजफ्फरनगर मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर उनसे मजदूरी कराने और उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे मुख्यारोपी पूर्व प्रधान को तितावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम और किशोर न्याय अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेंद्र सिंह यादव और तितावी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। गत 19 अगस्त को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल स्थित पुलिया के पास से पूर्व प्रधान मुख्यारोपी 42 वर्षीय विपिन पुत्र ...