बरेली, मई 1 -- बरेली। मलेरिया के हमले की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिन क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप अधिक रहा है, वहां इंडोर रेजिडुअल स्प्रे किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छड़काव कार्य के लिए चयनित 66 दैनिक मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में मझगवां, मीरगंज, भमोरा, रामनगर, फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ मलेरिया संवेदनशील हैं। इन ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले कुल 41 सब-सेंटरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...