झांसी, दिसम्बर 23 -- मजदूरों कोकराया गया व्यायाम लुहारी। बीएचपीएल लुहारी कैंप में सर्दी को देखते हुए श्रमिकों को व्यायाम कराया गया। इसका उद्देश्य था कि मांसपेशियों की जकड़न से बचाव किया जाए। कार्यस्थल पर श्रमिकों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित रहे। व्यायाम सत्र के उपरांत मजदूरों को नियमित व्यायाम के महत्व एवं लाभों के विषय में संक्षिप्त जागरूकता दी गई। शिविर कुलदीप भदोरिया के निर्देशानुसार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...