देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी मजदूर सभा की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव ने कहा कि पूरे जनपद में मजदूरों की समस्याओं को लेकर सभा संघर्ष कर रहा है। एसआईआर को लेकर भी पदाधिकारी सक्रिय हैं और पूरे जिले में घूम कर मजदूरों का एसआईआर फार्म भरवा रहे हैं। गौरीबाजार चीनी मिल के मजूदरों की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। जल्द ही पद यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला पर्यवेक्षक पंकज वर्मा ने कहा कि एसआईआर को लेकर गंभीर रहें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान बेचूलाल यादव, छेदी लाल यादव, तेज प्रताप जायसवाल, अवनीश यादव, आजम खा...