मजदूरों के सामान सहित ट्रैक्टर व ट्राली चुराई
कौशाम्बी, जून 13 -- कानपुर नगर के फ्लैट नंबर 220 ग्रेस सिटी मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि वह जल जीवन मिशन योजना का कार्य करने वाली कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल संस्था में लेबर ठेकेदार हैं। पिछले दिनों सैनी के गौसपुर नवावां व गनपा गांव में योजना का कार्य चल रहा था। मजदूरों के ठहरने और सामान रखने के लिए दिलावलपुर निवासी वसीम अहमद का मकान किराए पर लिया था। 25 मई को मजदूर अवकाश पर चले गए थे। उसी दिन ट्रैक्टर व उसकी ट्रॉली मय मजदूरों के सामान के किराए के मकान में खड़ी की थी। एक जून को पीड़ित लौटकर आया तो देखा कि ट्रैक्टर, ट्रॉली तथा उसमें लदा सामान गायब था। मामले की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.