जहानाबाद, फरवरी 28 -- करपी, निज संवाददाता। करपी प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा एवं माकपा के द्वारा शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व प्रदर्शनकारी करपी बस स्टैंड से अपने हाथों में लाल झंडा लिए नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता राम इकबाल सिंह ने की। इस मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर एसएम सगीर ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार में सिर्फ पूंजी पतियों की भलाई की जा रही है। मजदूर वर्ग उपेक्षित है। इन्होंने कहा कि मनरेगा को पुन बहाल किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त लूट एवं भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। राज्य में सर्वत्र अपहरण, लूट, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.