मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव की दोना-पत्‍तल फैक्‍ट्री में बंधक बनाए गए श्रमिकों के मामले में राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अधिकारियों से दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया कि मुजफ्फरनगर जिले के मांडी गांव की फैक्ट्री में 12 बंधुआ मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया, उन पर हमले किए गए और उन्हें लगभग डेढ़ साल तक बिना पर्याप्त भोजन और मजदूरी के आधी रात तक काम करने को मजबूर किया गया। आयोग ने कहा कि मज़दूरों में से एक फैक्ट्री से भागने में कामयाब रहा और तितावी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अन्य मज...