मेरठ, अप्रैल 22 -- रोहटा क्षेत्र के मीरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शामली के थानाभवन के गांव भसानी निवासी जब्बार पुत्र इशाक ने बताया कि 20 अप्रैल को उसका बेटा लुकमान मीरपुर में सलावा रजवाहे पर सड़क चौड़ीकरण में ठेकेदार फरियाद पुत्र बाबू के साथ कार्य कर रहा है। वहीं पर सहारनपुर के सिकंदरपुर निवासी इमरान, उसके साथी आरिफ व मोनिस ने गाली-गलौज करने लगे जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मीरपुर पहुंचे और लाठी-डंडों व रॉड से लुकमान और रहीश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के सूचना पर किनौनी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों का सीएचसी म...