गया, अप्रैल 16 -- मजदूरों के दमन के खिलाफ सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन की स्थानीय इकाई ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र के आह्वान पर भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सीटू के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क के सामने समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नोएडा, गुरुग्राम (हरियाणा) और दिल्ली एनसीआर में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे मजदूरों की गिरफ्तारी और उन पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ किया। सीटू की जिला कमेटी की नेतृत्व में आयोजित इस प्रतिरोध सभा में विभिन्न जनवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार को घेरा। वक्ताओं ने एकजुट स्वर में कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष को इसकी 'निर्णायक मंजिल' तक पहुँचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मजदूरों पर पुलिसिया कार्रवाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.