धनबाद, जून 23 -- ईसीएल की राजपुरा कोलियरी में सोमवार को मजदूरों के तबादले के विरोध में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 10 बजे से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कोलियरी कांटा घर के समीप प्रदर्शन शुरू हुआ। इससे कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई। जनता मजदूर संघ, इंटक सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोलियरी गेट पर झंडे-बैनर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने स्थानांतरण आदेश वापस लेने की मांग करते हुए ट्रांसपोर्टिंग कार्य को रोक दिया। यूनियन नेताओं का आरोप है कि राजपुरा कोलियरी में उत्पादन से जुड़े कई उपकरण खराब पड़े हुए हैं, लेकिन प्रबंधन उनका समाधान करने के बजाय मजदूरों के ट्रांसफर और अन्य मामलों पर ध्यान दे रहा है।इधर, यह भी पढ़ें- आश्रित के नियोजन की मांग पर अड़े परिजन, वार्ता विफल...