आदित्यपुर, दिसम्बर 19 -- गम्हरिया, संवाददाता। पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की श्रम नीति से मजदूरों का हित नहीं होगा। मोदी सरकार द्वारा पारित चार श्रम संहिता की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश हित, समाज हित और न ही मजदूर हित में है। गुरुवार को ऊषा मोड़ स्थित यूनियन कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि मजदूरों का अहित हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस श्रम संहिता के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों को एकजुट कर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। कहा, इस श्रम नीति में ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के द्वारा मिले हड्ताल और प्रदर्शन के अधिकार को पूरी से समाप्त कर दिया गया है। स्टैंडिंग ऑर्डर एक्ट 1946 जो प्रबंधन के ऊपर मनमानी के खिलाफ लगाम कसता था, उसे प्रबंधन के पक्ष में कर दिया गया है। पूर्व वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.