मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने धरना दिया। इसमें खेग्रामस और मनरेगा मजदूर भी शामिल हुए। भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि सरकार गरीबों के घर पर बुलडोजर चला रही है। मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को छीना जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य महेश महतो, अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार दास, मो. इजरायल, देवन मंडल, रसीदा खातून, गीता देवी, शत्रुघ्न महतो, विष्णदेव महतो, आनंदी देवी, शिवकुमारी देवी, मंजू देवी, रानी देवी, अनीता देवी, रीतलाल मांझी आदि थे। धरना समाप्ति के बाद सीओ एवं बीडीओ को मांगपत्र सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.