देहरादून, मई 27 -- देहरादून। प्रमुख विपक्षी दलों और जन संगठनों की ओर से बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। इसमें मजदूरों के अधिकारों और एलिवेटेड रोड के मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान किया गया। साथ ही पत्रकार हेम भट्ट के सात हुई घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने मलिन बस्ती के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और एलिवेटेड रोड परियोजना का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता समर भंडारी, सर्वोदय मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता हरबीर सिंह कुशवाहा, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल आदि शामिल रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान, कांग्रेस पार्टी के व...