हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर। कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त एवं उप श्रमायुक्त बांदा एके सिंह ने 28 मई की रात मोराकांदर परसनी गांव में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना में छह मजदूरों की मौत को संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था से 15 दिन के अंदर मजदूरों की मौत की प्रतिकर धनराशि कार्यालय में जमा करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। बता दें कि पुल के ढहने से कुल छह मजदूरों की मौत हुई थी। जिसमें बांदा जनपद के चार मजदूरों 22 वर्षीय लोकेंद्र, 19 वर्षीय कुलदीप निवासी चिल्ला बांदा, 28 वर्षीय गंगाचरण उर्फ सावंत यादव, 30 वर्षीय सभाजीत यादव दोनों निवासी भूरागण बांदा तथा थाना ललपुरा के अछपुरा बहदीना गांव निवासी 34 वर्षीय पुष्पेंद्र और स्वासा खुर्द गांव के 42 वर्षीय राजेश पाल हैं। यह भी पढ़ें- 36 घंटे गुजरे, जांच को नहीं पहुंची कोई टीम श्रम...