बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता 24 मार्च को जिला मुख्यालय पर रेलवे और यूपी में लाडली बहना योजना लागू कराने की मांग की जाएगी। इसके अतिरिक्त कई अन्य मांगों को लेकर किसान कामगार यूनियन तेवतिया, रेल संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में एक धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा जाएगा। किसान कामगार यूनियन तेवतिया प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने बताया कि 24 मार्च को संगठन के सभी लोग सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से जुलूस के रूप में अशोक लाट होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। जिलाधिकारी प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...