बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। एक्टू समेत ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर ब्लैक डे मनाने के तहत भाकपा माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन से काला दिवस के बैनर के साथ मार्च निकाला गया। मार्च शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय द्वार पर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा मोदी सरकार की चार श्रमकोड मजदूर विरोधी और कंपनी राज का गुलाम बनाने वाला कानून है। सरकार इसे रद्द करे। उन्होंने कहा कि आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे तक मजदूरों से काम लिया जा रहा है जो मजदूरों के साथ शोषण है। उन्होंने नालंदा में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की घटना की निन्दा की। साथ ही, संलिप्त अपराधियों को त्वरित कड़ी सजा देने की मांग की। एक्टू जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि श्रमिकों की शहादत पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.