कौशाम्बी, मार्च 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के खोरांव निवासी मुरली पुत्र जीते लाल की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस आफिस पहुंचे दर्जन भर के करीब मजदूरों ने बताया कि पिछले दिनों इलाके के एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। उस व्यक्ति ने अपना परिचय लेबर ठेकेदार के रूप में दिया। बताया कि बुलंदशहर के एक ईंट भट्ठे में लेबर ले जाने के लिए श्रमिकों की तलाश कर रहा है। झांसे में आए मुरली ने अपने साथियों को काम मिलने की बात कही तो वह राजी हो गए। पीड़ित के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को ठेकेदार उसे व साथियों को लेकर बुलंदशहर पहुंचा। वहां भट्ठे में काम दिलाने के बाद कुछ दिन तो रुका लेकिन, बाद में बिना बताए घर भाग निकला। श्रमिकों का कहना है कि जब उन्होंने खाना-खर्चा के लिए भट्ठा मालिक से पैसा मांगा तो बताया गया कि ठेकेदार सभी के नाम पर सवा लाख रुपये एडवांस ले गया है...