रामगढ़, जुलाई 2 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना में बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मजदूरों एवं कर्मचारियों ने 12वें राष्ट्रीय वेतन समझौते जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल मार्च और बाइक रैली निकालकर श्रमिकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कर्मशाला के मुख्य द्वार से हुई। श्रमिकों ने वहां से गेट संख्या 2 स्थित आवासीय परिसर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च के दौरान मजदूरों ने लंबित वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने, श्रमिक अधिकारों की रक्षा करने तथा मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।‌ यह भी पढ़ें- 12वें वेतन बोर्ड के गठन समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का धरना-प्रदर्शन मार्च के बाद यूनियन एव...