गोंडा, जून 29 -- गोण्डा। आजाद अधिकार सेना के मंडल अध्यक्ष मंगल गिरी ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत मजदूरों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने की मांग की गई। साथ ही महिला मेट को वर्तमान में मिलने वाले 370 रुपये प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने की मांग भी उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...