कोडरमा, मई 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा केटीपीएस बांझेडीह की बैठक रविवार को महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मेंरेलवे साइड के तीन मजदूरों के अनिश्चितकालीन अनशन के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकार के लिए मोर्चा पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेगा। मोर्चा नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक तीनों मजदूरों को स्थाई पास नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 18 मई को केटीपीएस के एक नंबर गेट के समक्ष विशाल प्रदर्शन कर गेट जाम करने की घोषणा की गई। महादेव राम ने कहा कि मजदूरों को लंबे समय से अनशन पर बैठना पड़ रहा है। बैठक में राजेंद्र यादव, अर्जुन यादव, दामोदर यादव, पंकज यादव, वीरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव, गुलाब यादव, अमर पर...