जमुई, फरवरी 12 -- झाझा। निज संवाददाता मजदूरी के पैसे मांगने गए एक मजदूर संग मारपीट एवं मोबाइल व सिकड़ी छीन लेने के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। इस क्त्रम में झाझा थाना के भलगोरी गांववासी देवा कु.तुरी द्वारा थाना में दिए आवेदन में भलगोरी निवासी ठेकेदार अजित कुमार एवं अम्बा गांव के सौरभ कुमार आदि को आरोपी बनाया है। आवेदक के आरोपों के अनुसार बीते शनिवार की शाम लड्डू कारखाने में काम के बाद वह ठेकेदार से मजदूरी मांगने गया तो उसने अन्य आधा दर्जन साथियों को इकट्ठा कर गाली ग्लौज व मारपीट की तथा उसकी मोबाइल व चांदी की सिकड़ी छीन लेने एवं मजदूरी का एक हजार रुपया नहीं देने की बात कहने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...