उरई, जून 12 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनपुर में मजदूरी मांगने पर श्रमिक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी के यहां काम किया था। मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल रामबाबू का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर कालपी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मंदिर निर्माण में मजदूरी कर रहे युवक से मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...