गाजीपुर, मई 21 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम चवरी के रहने वाले एक मजदूर को अपनी बकाया मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। मजदूरी के पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। इस हमले में मजदूर के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, ग्राम चवरी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बीते 18 मई की दोपहर करीब 3 बजे अपनी मजदूरी के पैसे मांगने सोनहरिया गांव निवासी बंगा गुप्ता के घर गया था। पीड़ित ने जब अपने बकाया 9000 रुपए मांगा तो आरोपी बंगा गुप्ता भड़क गया। उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और जातिसूचक व अभद्र गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से ओमप्रकाश पर हमला कर...