रायबरेली, मार्च 26 -- ऊंचाहार, संवाददाता। एनटीपीसी के ठेकेदार द्वारा करीब सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों को विगत चार माह से मजदूरी नहीं दी गई। मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो उन्हें गेट पर प्रवेश से रोक दिया गया। जिसके बाद मजदूरों के सब्र का पैमाना छलक गया। उन्होंने मेन गेट पर उग्र प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया है। इसके बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई । ृएनटीपीसी के एक ठेकेदार पर श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाया है कि इस ठेकेदार का काम एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र के कई स्थलों पर चल रहा है। इस ठेकेदार के अधीन करीब सवा सौ दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। इनका कहना है कि उन्हें बीते नवंबर माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो गुरुवार को उन्हें परियोजना के मुख्य गेट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.