इटावा औरैया, जून 14 -- ऊसराहार। सुखैया मौजा कुदरैल निवासी नौरतन जाटव ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और पिछले 15 दिनों से जयसिंहपुर निवासी श्यामवीर के यहां काम कर रहा था। 12 जून को मजदूरी मांगने पर आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में भोले भट्ठा शिवरा पर पहुंचकर लवकुश, सीमा देवी, विनोद यादव और शिल्पी ने उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...