इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इकदिल। गांव बमनपुर भगौती के रहने वाले ललित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ठेकेदार पर मजदूरी के रुपये नही देने मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि गांव के रहने वाले एक ठेकेदार युवक के साथ चार माह पूर्व अपने एक अन्य साथी के साथ काम करने के लिए गया था। जहां करीब डेढ़ माह काम किया। पीड़ित ने मजदूरी के रूपये मांगे तो देने में आनाकानी करने लगा। मंगलवार को रूपये लेने के लिए पीड़ित अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर गया तो ठेकेदार गाली गलौज करने लगा और रूपये देने से मना कर दिया। परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडो से मारपीट कर उसे भगा दिया। जिसके बाद मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.