कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। सदर कोतवाली के मोहल्ला काजी टोला में बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला काजी टोला निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट लिखते हुए बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह स्थानीय ठेकेदार पवन,राजापूत व कश्मीर पुत्र मुंशी के साथ मजदूरी का कार्य करता था। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी बकाया मजदूरी मांगने गया था। इसी बात से नाराज होकर ठेकेदार और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने लात-घूंसों तथा डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई धर्मवीर और पत्नी शालिनी के साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान आरोपियों ने पत्थर फ...