मजदूरी मांगने पर महिला व युवक से मारपीट, चार पर आरोप
शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- बंडा। बैंड बजाने की मजदूरी मांगने पर विवाद बढ़ने पर महिला और उसके बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामनगर कॉलोनी निवासी रामवती के अनुसार उसका पुत्र पवन एक युवक के साथ बैंड बजाने गया था, जिसकी मजदूरी बकाया थी। बुधवार को पैसे मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। आरोप है कि रात करीब 11 बजे वह तीन साथियों के साथ घर पहुंचा और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अभिषेक को भी पीटा गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.