बदायूं, मई 18 -- गांव लश्करपुर ओईया निवासी शेरबहादुर ने कस्बा निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर पर मजदूरी मांगने पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल बताई जा रही है। शेरबहादुर के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व कस्बा निवासी प्रॉपर्टी डीलर परवेज खान ने नूरपुर पिनौनी स्थित एक प्लॉट की नींव भराई का काम तय कराया था। आरोप है कि शेरबहादुर ने करीब 14 मजदूरों के साथ मिलकर प्लॉट की नींव भराई का कार्य पूरा कराया, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि 11 मई को मजदूरी देने का आश्वासन दिया गया था, मगर तय समय पर भी भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद जब उस...