काशीपुर, अप्रैल 23 -- दीप पाठक, काशीपुर। एक युवक ने मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार और मालिक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कुंडेश्वरी निवासी नरेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा कि उसने पथरी मंदिर के सामने प्लाई का काम किया था। दो माह तक काम करने के बाद जब उसने ठेकेदार और मालिक से अपनी 25 हजार रुपये की मजदूरी मांगी, तो उन्होंने भुगतान करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...