औरैया, जनवरी 5 -- सहायल थाना क्षेत्र के गांव जबर में मजदूरी का पैसा मांगने पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जबर निवासी रामदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर 2025 को गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके बेटे फूल सिंह से मजदूरी के रुपये मांगे। इसी दौरान आरोपी वाहिद खान शराब के नशे में वहां पहुंच गया और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर सहायल थाना पुलिस ने गांव जबर निवासी वाहिद खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच क...