गंगापार, फरवरी 27 -- न्यायालय के आदेश पर उतरांव पुलिस ने तीन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण बीते वर्ष नवंबर माह का है। इलाकाई पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। बीते 12 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र के मकसुदना गांव निवासी राहुल कुमार थाना क्षेत्र के भीऊरा गांव के एक व्यक्ति के खेत से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। रात में ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था। आरोप है कि भीऊरा गांव के संदीप मिश्रा ने अपने खेत के बगल से ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा आदि लोगों ने जाति सूचक गाली देते हुए पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित ने उतरांव पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज न होने पर डीएसपी गंगानगर, पुलिस आयुक्त के यहां शिकायत की। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.