औरैया, अप्रैल 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा आजादनगर में मजदूरी का बकाया मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और बचाने पहुंचे उसके पति को भी नहीं बख्शा। घटना के बाद घायल दंपती न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता के मुताबिक, उसका पति रविंद्र पुत्र मैकूलाल के यहां मजदूरी करता था। जब बकाया मजदूरी की रकम मांगी गई तो आरोपी पक्ष भड़क गया। आरोप है कि 18 अप्रैल को रविंद्र अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उस समय महिला घर पर अकेली थी और उसका पति खेत पर गया हुआ था। शोर सुनकर जब महिला का पति मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.