लातेहार, मार्च 26 -- बेतला प्रतिनिधि । पीटीआर के वन-श्रमिकों को मजदूरी-भुगतान अबतक नहीं किया गया है।इससे वन-श्रमिकों का रामनवमी का उत्सव फीका रहेगा। इसबारे में झारखंड वन-श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने वन-प्रबंधन पर असंवेदनशीलता का सीधा आरोप लगाते कहा कि यह विचित्र विडंबना है कि अपनी जान हथेली में रख दिन-रात जंगल और जानवरों की सुरक्षा में लगे वन-श्रमिक ईद-सरहुल के बाद अब रामनवमी जैसे पर्व पर पाई-पाई को मोहताज हैं।वहीं मजदूरी-भुगतान नहीं होने से वन-श्रमिकों के चेहरे पर मायूसी छाई है और वे रामनवमी मनाने को लेकर काफी चिंतित-परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...