महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। मजदूरी भुगतान को लेकर डीएम को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी निचलौल को सौंपा।कार्यकर्ताओं का कहना है कि निचलौल, मिठौरा व सिसवा ब्लॉक के मनरेगा मजदूरों का बीते पांच माह से मज़दूरी बाकी है, जिसका भुगतान कराया जाय। प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को 90 मानव दिवस की मजदूरी का भुगतान किया जाय। बीते दो वर्षों से लंबित पड़े स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की रकम को भुगतान कराया जाय। ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाय, जिससे उनका पलायन रुक सके। यह भी पढ़ें- मनरेगा के लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश मनरेगा के तहत मजदूरों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.