साहिबगंज, अप्रैल 14 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के छाता डंगाल मैदान में मंगलवार को बरहरवा और पतना प्रखंड के दर्जनों मजदूरों व राजमि्त्रिरयों ने मजदूरी बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना से पूर्व मजदूरों ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। मजदूरों ने बताया कि विजयपुर, केंदुआ, बिशनपुर, गढ़ग्राम, आमझर, आमगाछी, तालझारी, अमडंडा, बटाईल सहित अन्य गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर बरहरवा नगर व आसपास के क्षेत्रों में काम करने आते हैं। उन्हें सरकारी व निजी निर्माण कार्यों में लगाया जाता है, वहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक काम कराया जाता है। यह भी पढ़ें- नोएडा में जो हुआ, वह श्रमिकों की आखिरी पुकार थी : राहुल गांधी उन्होंने कहा कि वर्तमान में मजदूरों को 400 रुपये तथा राजमि्त्रिरयों ...