मजदूरी बढ़ाने की बात पर पिता पुत्र ने मजदूर को पीटा
उरई, जुलाई 15 -- जालौन। संवाददाता मजदूरी के रुपये बढ़ाने की बात कहने पर पिता व बेटे ने मिलकर मजदूर को न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं बल्कि उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी कुलदीप वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उसे उसके ही गांव के कमलेश व उनके बेटे अंकुर ने अपने घर बुलाया। उन्होंने कहा कि वह उसे 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देंगे, इस मजदूरी में उसे उनके यहां काम करना होगा। जब उसने बताया कि महंगाई बढ़ गई और 300 रुपये प्रतिदिन में परिवार का भरण पोषण करना कठिन होगा। उसे मजदूरी बढ़ाकर दी जाए तो वह काम करने को तैयार है नहीं तो वह काम नहीं करेगा। यह सुनकर दोनों उसे जातिसूचक गलियां देने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.