गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज।जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में सोमवार की देर शाम हुई मारपीट के दौरान चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि संत सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार और मनोज सिंह एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी का काम करते हैं और अपने साथ अन्य मजदूरों को भी काम पर ले जाते थे। करीब दस दिन पहले ठेकेदार ने दोनों भाइयों से कहा था कि वे अन्य मजदूरों को साथ न लाएं। इसके बाद दोनों भाई अन्य मजदूरों को अपने साथ काम पर नहीं ले जा रहे थे, जिससे कुछ मजदूर उनसे नाराज चल रहे थे। सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.