गोरखपुर, मार्च 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। एक रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले चालक का शव ब्राउजर मशीन की सीढ़ी से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के घरवालों ने मजदूरी को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिहार प्रांत के वैशाली जिले के हरपुर बेलवा निवासी अजीत महतो (30) पुत्र रामजी महतो गुलरिहा क्षेत्र में निर्माणाधीन भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क की एक कंपनी में गाड़ी चलाता था। बांसस्थान स्थित गिट्टी प्लांट पर बुधवार की देर रात मजदूरों ने उसका शव ब्राउजर मशीन की सीढ़ी से रस्सी के सहारे लटका देखा। मजदूरों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। भाई अशोक ने बताया कि अजीत होली पर घर गया था और 10 मार्च को वापस काम पर लौट...