रांची, मई 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के दिहाड़ी महिला मजदूरों ने राजमिस्त्री और ठेकेदारों द्वारा मजदूरी दर कम करने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को महिला मजदूरों ने काम बंद रखा और निजी मकानों में काम करने पहुंचे मजदूरों को भी कार्य करने से रोक दिया। इसके बाद जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष खलील खान की अगुवाई में दर्जनों महिला मजदूरों ने बीडीओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग की। महिला मजदूरों का आरोप है कि पहले उन्हें 450 रुपये दिहाड़ी मिलती थी, जिसे घटाकर 400 रुपये कर दिया गया है। महंगाई के दौर में इतनी कम मजदूरी से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। महिला मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक 500 रुपये मजदूरी नहीं मिलती, वे काम पर नहीं लौटेंगी। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि इस मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.