शाहजहांपुर, मई 24 -- निगोही। बरेली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद शनिवार को जैसे ही दोनों के शव ईसापुर गांव पहुंचे, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजन शव देखते ही बेसुध हो गए और गांव में मातम पसर गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के पास हुआ था, जब पंजाब मजदूरी करने जा रहे निगोही क्षेत्र के छह लोग ठेली में सवार थे। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ठेली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली पलटकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में ईसापुर गांव निवासी लेखराज (20) और बलरामपुर गांव निवासी श्रीराम (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।शनिवार यह भी पढ़ें- चहनियां में सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत को पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग ...