बलरामपुर, मई 26 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलरिहा सेमरहना में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा युवक व उसके बुजुर्ग दादा की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजनरायन उर्फ राजू पुत्र स्वामीनाथ निवासी गुलरिहा सेमरहना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 मई की रात करीब 8 बजे मजदूरी के लेन-देन को लेकर गांव के ही झीगंईलाल पुत्र प्यारे, उसकी पत्नी व पारस पुत्र प्यारे से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान विपक्षियों ने जातिसूचक व अभद्र गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजनरायन के अनुसार, जब उसके बुजुर्ग दादा चन्ने पुत्र समयदीन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों न...