लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढौला में खेत की मजदूरी के रुपये को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से भारत प्रसाद पुत्र मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह खेत में गन्ना बुवाई के दौरान मजदूरी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राम सिंह पुत्र अर्जुन लाल अपने भाई भीम सिंह, सतीश सिंह निवासी अढौला और बहनोई दीनदयाल निवासी राजगढ़ के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में भारत प्रसाद और उसके ससुर रामासरे घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भीम सिंह पुत्र अर्जुन लाल ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि खेत पर मजदूरी के रुपये को लेकर कहासुनी के बाद भारत, बांके पुत्र मनीराम, करन पुत्र भारत व एक अज्ञ...