मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक को पीटा
बदायूं, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासोल में मजदूरी के रुपये मांगने गए एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले उमर मोहम्मद गांव के ही एक व्यक्ति से अपनी मजदूरी के बकाया रुपये मांगने गए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर उक्त व्यक्ति भड़क गया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.