हापुड़, अप्रैल 22 -- क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी शहजान अली ने बताया कि उसने गांव निवासी व्यक्ति के साथ मिलकर मजदूरी की थी। मजदूरी के उसके करीब 10 हजार रुपये हो गए है। अब उसने अपनी मजदूरी के रुपये मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...