शाहजहांपुर, जून 9 -- खुटार। नगर के तिकुनियां निवासी सुनील कुमार ने मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाकर पुलिस को दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि वह तिकुनियां चौराहा पर एक होटल पर मजदूरी करता था। कुछ माह हो जाने के बाद भी होटल स्वामी ने रुपये नहीं दिए। मजदूरी के पैसे मांगे तो टरका दिया। आरोप है कि उक्त दोनों गाली-गलौज कर पिटाई पर आमादा हो जाते है व दबंग किस्म के है। पीड़ित ने रुपये दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मजदूरी के रुपये न देने का आरोप, दो नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...