अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के डूडा कालोनी में मजदूरी के रुपए मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डूडा कालोनी निवासी राजवीर सिंह सुमन ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बड़ा बेटा राजीव रंगाई पुताई का काम करता है। वह मजदूरी के रुपए लेने एलमपुर गया था। वहां आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस बात का विरोध किया तो आरोपी युवक घर पर आ गए। गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटू,अविनाश गौतम, विशाल, दीपक, सूरज और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...