मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बांदा, जून 24 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। जावेद पुत्र इदरीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के सद्दाम के यहां उसकी मजदूरी के पैसे बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं दिए गए। मंगलवार को सुबह सद्दाम अपने साथ बादल, लड्डू, मुकीम तथा कुछ अन्य लोगों को लेकर घर आया और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके पिता इदरीश और भाई को भी पीट दिया गया। दरवाजे पर पत्थर मारकर तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने सद्दाम, बादल, लड्डू, मुकीम तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। उधर, सद्दाम ने भी इदरीश, इरशाद, जावेद सहित चार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.