संभल, जनवरी 29 -- थाना असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी मुन्नी पत्नी सतवीर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही हेमराज पर उसकी मजदूरी के पैसे बकाया थे। जब वह मजदूरी के पैसे का तकाजा करने उसके पास गई तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो हेमराज और उसके बेटों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसे व लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुन्नी की तहरीर के आधार पर गांव सैदपुर जसकोली निवासी कोसींद, गोविंद पुत्रगण हेमराज तथा हेमराज पुत्र पालतू के खिलाफ मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुक...